Wednesday, 10 January 2024

Rewa: आरटीओ उड़नदस्ता वाहन में निजी कटरों के माध्यम से अवैध वसूली! एसडीएम ने एक आरक्षक व तीन प्राइवेट कटर को पकड़ा

 

रहिये अपडेट, रीवा। परिवहन विभाग द्वारा शहर के रतहरा बाईपास में लंबे समय से की जा रही अवैध वसूली का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार की शाम एसडीएम वैशाली जैन ने राजस्व व पुलिस के संयुक्त अमले के साथ अचानक टोल प्लाजा में दबिश दी। इस दौरान ने एक आरक्षक सहित तीन लोगों को अवैध वसूली करते हुये पकड़ा। इस दौरान उनके पास परिवहन की रसीद और एंट्री रसीद जब्त की गई। जिस पर इनके खिलाफ मामला दर्ज करया गया। एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग में हड़कंम मचाया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने परिवहन विभाग द्वारा की जा रही इस अवैध वसूली के बारे में बताया है। 

Read Alsow: Rewa: सब्जी लेने गए आरक्षक के साथ फोरव्हीलर सवार आरोपियों ने की मारपीट, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए क्यों हुआ विवाद

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक रतहरा स्थित आरटीओ उड़नदस्ता वाहन में निजी कटरों के माध्यम से अवैध वसूली की शिकायत लगातार एसडीएम को मिल रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुये बुधवार की शाम को अचानक दबिश देते हुये एसडीएम वैशाली जैन रतहरा पहुंच गई है। जहां आरटीओ लिखे वाहन में आरक्षक बैठा मिला और तीन अन्य कटर जिसमे नरेन्द्र द्विवेदी और प्रदीप मिश्रा वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग करते मिले। इस संबंध में जब एसडीएम ने उनसे कोई लिखित दस्तावेज विभाग के मांगे तो वो प्रस्तुत नहीं कर पाये। इस पर एसडीएम ने आरक्षक सहित चारों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस कार्रवाई की भनक लगते हुए पूरे प्रशासन में हड़कंम मच गया है। बताया जा रहा है कि इस वाहन में चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को बतौर एंट्री पर्ची प्रदान की जाती थी। साथ ही इसी पचीं की जांच यह करते थे। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला सहित पुलिस विभाग का अमला मौजूद था। 

Read Alsow: Rewa: नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी छात्रा की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुई मौत

आरक्षक को चेकिं ग का अधिकार नहीं 
बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग में आरक्षक तक किसी को वाहन चेकिंग का अधिकार नहीं है। परिवहन विभाग में पदस्थ निरीक्षक या फिर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी की मौजदूगी में वाहन चेकिंग हो सकती है। विशेष परिस्थितियों में यह अधिकार वरिष्ठ प्रधान आरक्षक को है लेकिन वह चालानी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षर उपरांत ही कर सकता है। इसके बावजूद परिवहन विभाग के इस उड़न दस्ते में एक आरक्षक और तीन निजी कर्मचारी वाहन चेकिंग कर वसूली कर रहे थे। 

एसडीएम के निर्देशानुसार में रतहरा में अवैध वसूली करते चार लोगों को पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इनमें से एक व्यक्ति व आरक्षक वाहन में बैठा मिला। वहीं दो निजी व्यक्ति नरेन्द्र द्विवेदी और प्रदीप मिश्रा वाहन की चेकिंग करते मिले।

यतीश शुक्ला, नायब तहसीलदार रीवा

No comments:

Post a Comment