Thursday, 19 January 2023

आचार्य ब्राह्मण सामूहिक व्रतबंध व विवाह सम्मेलन मैहर में, जानिए कैसे हों आयोजन में शामिल

व्रतबंध एवं विवाह हेतु कोई शुल्क निश्चित नहीं

मध्यप्रदेश के मैहर में आचार्य ब्राह्मण समिति द्वारा ब्राह्मण समाज के सहयोग के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होकर सीमित व्यय में अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया जा सकता है। समिति के सदस्य संजय तिवारी अमरकंटक द्वारा बताया गया है कि आचार्य ब्राह्मण सामूहिक व्रतबंध एवं विवाह सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा इस वृहद आयोजन के लिए मां शारदा की नगरी मैहर को चुना गया है। यह आयोजन सतना जिले के मैहर धाम में आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 30 जनवरी 2023 को युवा-युवती परिचय सम्मेलन होगा। इसके पश्चात अगले दिन 31 जनवरी 2023 को दोपहर में सामूहिक व्रतबंध एवं रात्रि में विवाह का आयोजन किया जायेगा। हिन्दू धर्म के मुताबिक रात्रि में पूरे रीति-रिवाज से विवाह के पश्चात अगले दिन 01 फरवरी 2023 को सुबह विदाई के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।

शीघ्र करा लें रजिस्ट्रेशन

ब्राह्मण समाज के जिन भाइयों-बहनों को अपने बच्चों का व्रतबंध एवं विवाह संस्कार कराना है उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। आचार्य ब्राह्मण समिति द्वारा कहा गया है कि इस आयोजन में शामिल होने के लिए शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। साथ ही अपना पूरा विवरण आयोजन समिति के सदस्यों को भेज दें। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा से 9424781377 नंबर पर संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्वेच्छा पर सामर्थ अनुसार सहयोग

इस सम्मेलन में पूर्व से तय किये गये रिश्तों का भी विवाह कराया जा सकता है। इसके साथ ही 30 जनवरी 2023 को जिन बच्चों-बच्चियों का रिश्ता परिचय सम्मेलन में तय हो जाता है, तो अगले दिन 3१ जनवरी 2023 को त्वरित रजिस्ट्रेशन करा कर विवाह सम्पन्न करा सकते हैं। खास बात यह है कि व्रतबंध एवं विवाह हेतु कोई शुल्क निश्चित नहीं किया गया है, स्वेच्छा पर सामर्थ अनुसार सहयोग किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment