Saturday, 4 March 2023

गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरी महिलायें, बढ़े हुये दाम को लेकर किया ऐसा प्रदर्शन

रीवा. लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस (Mahila Congress protest against inflation) की कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष सीमा सिंह तथा शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी के नेतृत्व में हल्ला बोला। महिलाओं ने अनोखे अंदाज में काले कपड़े पहनकर व सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महंगाई के खिलाफ सरकार घेरा। इस दौरान कविता पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार ने इतनी महंगाई बढ़ा दी कि महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। लाडली बहना योजना सिर्फ  दिखावा और चुनावी  रेवड़ी है। महिलाएं इस झांसे में न आएं और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरें। 

Also Readहोली पर इन मंदिरों में मिलता है परम आनंद, उत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं देश-विदेश से भक्त

आम आदमी का अब जीना मुश्किल 

वहीं जिलाध्यक्ष सीमा ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम ५० रुपए एवं कामर्शियल के ३५० रुपए बढ़ाए गए और दूध के दाम आसमान पर हैं। ऐसे में आम आदमी का अब जीना मुश्किल हो रहा है। वहीं महिला सुरक्षा में सरकार अक्षम साबित हो रही है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की संभागीय प्रवक्ता डॉ. प्रतिभा सिंह, प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी मिश्रा, उत्पीडऩ प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा सोहगौरा, प्रदेश सचिव ममता तिवारी, नेहा सिंह चौहान, ममता सिंह, आशा पांडे, राखी पांडे, प्राची शुक्ला, नीलू पांडे, रोशनी तिवारी, किरण सिंह सहित महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment