Monday, 22 May 2023

अपनों ने की दिल दहला देने वाली दरिंदगी, महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे की राड से दागा, जानिए वारदात की वजह

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला के साथ अपनों ने ही ऐसी दरिंदगी की है, जिससे कि रूह कांप जाये। चरित्र शंका की वजह से ससुरवाल वालों ने महिला को गर्म लोहे की रॉड से दागा। गंभीर हालत में महिला को विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भोपाल के सूखी सेवानिया थाना क्षेत्र की है। 

Also Readअश्लील तस्वीर हुई वायरल, तो खुला एक दूसरे की बहन से अवैध संबंधों का राज, थाने पहुंचा मामला

प्राइवेट पार्ट सहित पूरे शरीर पर दिए जख्म 

ससुरवाल वालों ने पीड़ित महिला को ऐसी यातना कि, जिसके निशान प्राइवेट पार्ट सहित पूरे शरीर पर पाए गए हैं। गर्म लोहे की रॉड से दागने के दौरान महिला की साड़ी भी जली गई।  महिला के बाल भी काट दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि पति, सास और देवर हैं। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Also Readगंगेव में भीषण सड़क हादसे में कार सवार दंपति की पुत्र सहित मौत, प्रयागराज से जा रहे थे अनूपपुर

ससुराल वालों ने की यह दरंदगी 
जानकारी के मुताबिक यह घटना भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र की है। ग्राम घाटखेड़ी की रहने वाली 31 वर्षीय लक्ष्मीबाई के साथ यह दरंदगी उसके ससुराल वालों ने की है। पुलिस के मुताबिक महिला कुछ दिन पहले बिना बताए अपने मायके चली गई थी।  मायके जाने की बात पर जब विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्रीलाल ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान तीनों ने मिलकर महिला को लोहे की गर्म राड से दाग दिया।  महिला के पूरे बदन में अलग अलग स्थानों पर दाग के निशान हैं। मारपीट के दौरान जब महिला चिल्लाई तो आसपास लोगों ने सुनकर पुलिस को जानकारी दी।  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया। 

Also Read:इश्कबाजी में युवक की हत्या, बड़ी बेरहमी से उतरा मौत के घाट, माशूका सहित कातिल की तलास में जुटी पुलिस

चरित्र संदेह पर की हैवानियत

बताया जा रहा है कि चरित्र संदेह को लेकर ससुराल वालों ने महिला से बर्बरता की गई है। महिला को निर्वस्त्र कर गर्म रॉड और कुल्हाड़ी से शरीर पर दागा गया है। यह हैवानियत महिला के पति, देवर और सास ने मिलकर की है। महिला के हाथ पैर बांधकर लोहे की रॉड से प्राइवेट पार्ट सहित पूरे शरीर को जलाया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


No comments:

Post a Comment