रीवा। शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार होता है। जिसका ज्वलंत उदाहरण शिक्षा विभाग के ही लिपिक महेंद्र सिंह को लिया जा सकता है। खैर ये तो शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी तालाब के छोटी मच्छली है शिक्षा विभाग में तो एक से बढ़कर एक मगरमच्छ बैठे है। जो या तो राजनैतिक छांव में पल रहे या फिर नोटो की धारा में बह रहे। फिलहाल ईओडब्लू की कार्रवाही में लिपिक महेंद्र सिंह निवासी गौरी शाहपुर के पास से छापा के दौरान आय से अधिक संपत्ति पाई। जिस पर आर्थिक अपराध अन्वेषण रीवा द्वारा लिपिक महेंद्र सिंह सहित उनके परिवार पर आय से अधिक संपत्ति होने का अपराध पंजीबद्ध किया था। शनिवार के दिन ईओडब्लू द्वारा उक्त प्रकरण का चालान आरोपियों की उपस्थिति में न्यायालय में पेश किया। मा. न्यायालय ने आरोपी महेंद्र ङ्क्षसंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। वहीं उनकी पत्नी एंव पुत्र को जमानत का लाभ दे दिया है।
No comments:
Post a Comment