Monday, 28 August 2023

MP: देर रात तक मोबाइल फोन चलाने पर खफा पति ने काट दिया महिला कान, दराती से पत्नी पर किया हमला

 

धार. मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पति ने परेशान होकर महिला के कान काट दिया। दरअसल महिला की देर रात तक मोबाइल फोन चलाने की आदत तंग आकर गुस्से में पति ने उसका कान काट दिया। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। वहीं महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उप निरीक्षक ज्योति पटेल के मुताबिक यह घटना बीती रात पीथमपुर के लोधी मोहल्ले में हुई। 

Also Read:MP: जिंदा व्यक्ति की बैंड बाजे के साथ निकाली गई शव यात्रा, अंतिम संस्कार की हुई प्रक्रिया, देखकर लोग हुए हैरान, जानिए क्या है माजरा

क्रोध में हुआ आगबबूला
बताया जा रहा है कि आरोपी महेश सेन को पत्नी राविता का देर रात तक मोबाइल चलाना नागवार गुजर रहा था। कई बार उसने पत्नी को इसके लिए मना भी लिया लेकिन वह नहीं मानी। इस को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद भी होता। वारदात की रात भी इसी बात पर कहासुनी हुई और कुछ देर में ही विवाद इस कदर बढ़ गया कि क्रोध में आगबबूला होकर महेश ने राविता के सिर और कान पर दराती से हमला कर दिया। घातक वार में राविता के कान का कुछ हिस्सा कट गया। घायल महिला को स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक इलाज के बाद धार के भोज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Also Read:MP: सीएम ने 'लाडली बहनों' के लिए खोला खजाना, मुफ्त प्लॉट, राखी के लिए 250 रुपये, 450 की रसोई गैस, और भी बहुत कुछ

आरोपी पति गिरफ्तार 
पीड़िता राविता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति महेश सेन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment