Sunday, 20 August 2023

800 गाड़ियों का काफिला लेकर पीसीसी कार्यालय पहुंचे सिंधिया के वफादार नेता कांग्रेस में हुए शामिल, जानिए क्या बताई वजह

 

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) के वफादार और मध्यप्रदेश भाजपा की कार्यसमिति के सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए। नीमच के जावद क्षेत्र के नेता समंदर पटेल (52) भाजपा में  उस समय शामिल हुए थे जब सिंधिया और उनके वफादार विधायकों ने मार्च 2020 में कांग्रेस से बगावत कर दी थी। जिसके चलते कमल नाथ सरकार गिर गई थी। लेकिन एक बार फिर से समंदर पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमल नाथ (Kamal Nath) की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में समंदर पटेल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ 800 से अधिक वाहनों का काफिल था, जो साथ नीमच के जावद क्षेत्र से भोपाल के पीसीसी कार्यालय पहुंचा। 

Also Readअब रीवा नहीं आएंगे केजरीवाल, कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने से पार्टी में आक्रोश, जानिए अब विंध्य में कहां होगी सभा


अपमानित महसूस करते थे

समंदर पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, बीजेपी ने न तो मुझे स्वीकार किया और न ही उनके समर्थकों का सम्मान किया। कार्य समिति का सदस्य (working committee member) होने के बावजूद उन्हें कभी भी पार्टी कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया। बल्की उनके समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाया गया। जिसके चलते वो अपने समर्थकों के साथ कमल नाथ की उपस्थिति में शुक्रवार को कांग्रेस में पुनः शामिल हो गए। 


No comments:

Post a Comment