Thursday, 31 August 2023

MP: मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब शिवराज ने बांटे विभाग, जानिए किये क्या मिली जिम्मेदारी

भोपाल. मंत्रिमंडल का विस्तार करने का बाद रक्षाबंधन के मौके पर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) तीन नए मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। जिसके तहत गौरीशंकर बिसेन को नर्मदा घाटी एवं विकास और राजेंद्र शुक्ल को पीएचई व जनसंपर्क दिया है। वहीँ राहुल सिंह लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग और वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

Also Readमहिला आबकारी अधिकारी 1.20 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप, रीवा लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा

अभी मुख्यमंत्री के पास थे विभाग
बतादें कि बिसेन व शुक्ल के विभाग अभी मुख्यमंत्री के पास थे। इनमें पीएचई राज्यमंत्री अभी बृजेंद्र सिंह यादव और नर्मदा घाटी राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह हैं। इसमें राहुल को कुटीर एवं ग्रामोद्योग का स्वतंत्र प्रभार मिला है। वन विभाग में स्वतंत्र प्रभार नहीं है। इसमें कैबिनेट मंत्री विजय शाह हैं।

No comments:

Post a Comment