Friday, 18 August 2023

चीनी महाठग ने ऐप के जरिये 9 दिन में 1200 गुजरातियों को लगाया 1400 करोड़ का चूना, एसआइटी ने शुरू की जांच

नई दिल्ली. चीन के एक युवक ने भारत में फर्जी सॉकर बेटिंग ऐप (soccer betting app) बनाकर गुजरात के लोगों से 1,400 करोड़ रुपए की ठगी की। इस महाठग पर आरोप है कि इसने महज नौ दिन के अंदर 1200 लोगों से रकम ऐंठ ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस ने एसआइटी का गठन कर जांच कर रही है। इस ठगी में चीन के शिनजेन (Shingen) के रहने वाले वू उयानबे (Wu Yuanbei) को इस खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Also ReadMP News: झोलाछाप घर पर ही पेट में चीरा लगाकर कर रहा था ऑपरेशन, महिला की मौत, जानिए पूरी घटना
ऐप के जरिये दिया मुनाफे का लालच
वू उयानबे 2020 से 2022 के बीच भारत आया था। वह पटना व बनासकांठा में रहा। उसने ‘दानी डाटा’ ऐप बनाया। उसका टार्गेट मुख्य रूप से गुजरात के लोग बने। आरोपी ने ऐप के माध्यम से लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया। मई 2022 में वू उयानबे व साथियों ने सॉकर बेटिंग ऐप लॉन्च किया था। लोगों को इस पर बाजी लगाने का लालच दिया। यह ऐप सिर्फ नौ दिन ऑपरेशन में रहा। इसकी मदद से 1,200 लोगों से 1,400 करोड़ ठग लिए गए। इस मामले में पहली एफआइआर अगस्त 2022 में दर्ज की गई थी। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी गिरफ्तारियां रकम को शेल कंपनियों और हवाला नेटवर्क से भारत से बाहर भेजने से जुड़ी हैं।

Also Readबीजेपी ने MP में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची, देखिये किसे कहां से मिला टिकट?

मुख्या आरोपी पहुंच से बहार 
मुख्य आरोपी वू उयानबे पुलिस की पहुंच से बाहर है। वह चीन लौट चुका है। जांच एजेंसी उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं जुटा पाई है। इसलिए उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकी।


No comments:

Post a Comment