Thursday, 14 September 2023

मप्र में लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की कवायद शुरू, जानिए क्या होगी प्रक्रिया

रहिये अपडेट, भोपाल. प्रदेश में लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के राज्य सरकार के आदेश के बाद इसे अमलीजामा पहनाने की शुरुआत हो गई। इसके तहत उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना के तहत ऐसी बहनें आएंगी, जिनके नाम पर गैस कनेक्शन हैं। यदि लाड़ली बहनों के नाम पर गैस कनेक्शन नहीं हैं, तो उन्हें सस्ता सिलेंडर नहीं मिलेगा।

Also Read:घाटी में साजिश: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

महीने में मिलेगा एक सिलेंडर 
राज्य सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों और सभी जिलों के कलेक्टरों समेत संबंधित विभागों को आदेश दिए कि 1 सितंबर 2023 से 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएं। योजना के तहत महीने में अधिकतम एक सिलेंडर ही इस राशि में मिलेगा। इसके लिए महिला उपभोक्ताओं को पहले सिलेंडर की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। इसके बाद 450 रुपए सिलेंडर के हिसाब से बाकी की राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाएगी। इस बीच यदि सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव हुआ तो प्रतिपूर्ति की राशि उसी अनुपात में हो जाएगी।




No comments:

Post a Comment