Tuesday, 12 September 2023

MP: बागी बढ़ा रहे बीजेपी की मुश्किलें, रोज बढ़ रही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या, जानिए अब तक कितनों ने छोड़ी BJP



रहिये अपडेट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का वक्त करीब आ रहा है। वैसे-वैसे भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। भाजपा के लोग पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ऐसा कोई भी सप्ताह नहीं बीत रहा जब भाजपा से कोई नेता कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ हो। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है। यदि यही हाल रहा तो आगामी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अभी हाल ही में  नाम नर्मदापुरम क्षेत्र के कद्दावर नेता और 2 बार के भाजपा से विधायक रहे गिरिजाशंकर शर्मा भी बीजेपी से नाता तोड़ चुके हैं। 

Also Read:MP Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी से बना कम दबाव का क्षेत्र, फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

बागी लगा रहे उपेक्षा का आरोप 
बतादें कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के सभी दिग्गज नेता प्रदेश में सक्रीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे बड़े बीजेपी के नाम चुनावी साल में एमपी में बैठकें और लगातार दौरे कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश के असंतुष्टों नेताओं को मनाने का जिम्मा भी तमाम केंद्रीय स्तर के नेताओं को सौंपा गया है। इसके बवजूद बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने का सिलसिला जारी है। इस सूची में ताज़ा नाम नर्मदापुरम के कद्दावर नेता भाजपा विधायक गिरिजाशंकर शर्मा का भी जुड़ गया है। जिन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। गिरिजाशंकर ने बीजेपी छोड़ने की वजह पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी बताई है। 

Also Read:MP: युवतियों की फोटो और वीडिओ को एआई की मदद से पोर्न में बदलकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या है बचने का तरीका

इन्होने ली कांग्रेस की सदस्यता 
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेता की फेहरिस्त लगातार बढ़ती ही जा रही है। आइये कुछ चुनिंदा नाम बताते हैं जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ली है। आदिवासी नेता और पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी (बड़वानी),  सेवड़ा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, जनसंघ के संस्थापक सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी (हाटपिपल्या), मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर की आष्टा विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान,  पूर्व विधायक राव देशराज सिंह के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव (अशोक नगर), पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की पत्नी पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे और उनके बेटे, पूर्व मंत्री सतना के बड़े अल्पसंख्यक नेता सईद अहमद, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के भाई हेमंत लारिया, हरदा में मंत्री कमल पटेल के सहयोगी रहे दीपक सारण, मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर रही प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार, नीतू परमार नगर पालिका अध्यक्ष मुल्ताई बैतूल, पंकज लोधा (धार), समंदर पटेल (नीमच),  अजुम रहबर (इंदौर), रोशनी यादव (निवाड़ी), बैजनाथ सिंह यादव (शिवपुरी) इसी तरह कई और नाम इस सूचि में शामिल हैं। 

No comments:

Post a Comment