Tuesday, 12 September 2023

MP: युवतियों की फोटो और वीडिओ को एआई की मदद से पोर्न में बदलकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, जानिए क्या है बचने का तरीका

रहिये अपडेट, भोपाल। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनिकी ने जहां विभिन्न क्षेत्रो में तरक्की के नए  कीर्तिमान गढ़ दिए हैं। वहीं इसके गलत उपयोग चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। एआई की मदद से वीडियो और फोटो से छेड़छाड़ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसने ने लोगों को परेशान कर दिया है। एआई  साइबर ठग और सेक्सटॉर्शन गैंग के लिए एक नया हथियार बन चुका है। एआइ की मदद से इनके द्वारा वीडियो और फोटो को न्यूड किया जा रहा है। गैंग के लोग इस तकनीक का उपयोग कर नाबालिग लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। इस तरह के मामलों में इजाफा हो रहा है। 

Also Read:MP Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी से बना कम दबाव का क्षेत्र, फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर
महज 19 साल का आरोपी
मध्यप्रदेश के देवास की पुलिस ने एक ऐसे ही आरोपी की गिरफ्तार किया है। जो इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से आइडी बनाकर 40 युवतियों और महिलाओं की फोटो से छेड़छाड़ कर पोर्न बनता था। आरोपी का नाम अभिषेक बताया गया है। महज 19 साल का ये आरोपी युवतियों की तस्वीर निकालकर एआइ की तकनीक का उपयोग कर उसे पोर्न में बदलकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने अभिषेक पर रासुका भी लगाई है।

Also Read:Rewa: इटौरा बाईपास सड़क हादसे में 4 की मौत, पिता-पुत्री के बाद बेटे और वैन चालक ने भी अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आया वीडिओ

ऐसे कर सकते हैं बचाव 
साइबर एक्सपर्ट  मुताबिक इससे बचने का तरीका यही है कि फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना फोटो कम से कम शेयर करें। क्योंकि एआई टूल आने के बाद से सेक्सटॉर्शन गैंग के लिए फोटो और वीडियो में छेड़छाड़ करना बेहद आसान हो गया है। अनजान वीडियो कॉल भूलकर भी न उठाएं। जिन वेबसाइट के यूआरएल से पहले लॉक बना आए, उसे न खोलें। अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती बिल्कुल न करें। यदि ब्लैकमेल का शिकार हो जाएं तो सीधे पुलिस की मदद लें। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत फोटो साझा करने से बचें।

No comments:

Post a Comment