Saturday, 3 August 2024

Rewa News: दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से शहर की सड़कें हुईं लबालब, घुटनों तक भरा पानी, रहवासियों व वाहन चालकों की हुई फजीहत

रहिये अपडेट, रीवा।   जिले में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश का दौरान चल रहा है। शनिवार को शहर में सुबह से ही रिमझिम व तेज बारिश हो रही थी। लेकिन शाम को एक घंटे तेज बारिश होने में शहर की सड़कें लबालब हो गईं। सड़कों पर घुटनेभर से अधिक पानी बह रहा था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के साथ ही स्थानीय रहवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से एक ओर जहां सिरमौर चौहरा, आईजी कार्यालय के सामने और फुटकर सब्जी मंडी की सड़कों पर घुटनेभर पानी भरा रहा।

 

नेहरू नगर की सड़कें लबालब

वहीं शहर की नीचले इलाके की सड़कों के साथ ही एक बार पुन: हमेशा की तरह नेहरू नगर की सड़कें लबालब रही। लोगों के घरों के सामने तालाब जैसे पानी भरा रहा। जिससे घरों से बाहर निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक तो नाली की सफाई नहीं कराई गई वहीं नेहरू नगर की नालियों का निर्माण सही तरीके से नहीं कराया गया है। जिससे बारिश होने पर आएदिन सड़कों और लोगों के घरों के सामने पानी भरा रहता है। वहीं नगर निगम के जिम्मेदार इससे आंख मूंदे रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें : खजुराहो के लिए रीवा और सिंगरौली से भी मिलेगी वायु सेवा, पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का नया शेड्यूल जारी

कैलाशपुरी में भरा रहा पानी

शहर के वार्ड क्रमांक 9 कैलाशपुरी में शुक्रवार की देररात हुई बारिश के बाद पानी भर गया था। सुबह नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क काटकर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई गई। बताया गया है कि नई आरसीसी रोड बनी थी जहां पाइप डालना था लेकिन लोगों ने पाइप नहीं डालने दिया। अब जब घरों में बाशि का पानी भरा तो पार्षद विमला सिंह को जानकारी दी गई। जिसके बाद सुबह नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घरों में भरे हुए पानी की निकासी की व्यवस्था बनाई गई। इस दौरान कुछ लोगों ने विवाद की स्थिति निर्मित की। लेकिन कर्मचारियों ने सख्ती से नाली खोदकर पानी निकासी का रास्ता बनया। 

No comments:

Post a Comment