Monday, 9 September 2024

Rewa News: सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को काले रंग से रंगने का विरोध, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

रहिये अपडेट, रीवा. शहर में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बोस की प्रतिमा को काले रंग से रंगने पर एनएसयूआई छात्र संगठन न विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आमतौर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं उनके विशिष्ट मेडल और वर्दी के साथ बनाए जाने की परंपरा है। जिसमें कंबाइन कलर खाकी वर्दी के साथ हरे, सफेद और अन्य रंग का प्रयोग होता है। लेकिन हाल ही में शहर में स्थापित उनकी प्रतिमा को पूरी तरह से काले रंग में रंग दिया गया है, जिससे एनएसयूआई  छात्र संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। एनएसयूआई का कहना है कि सुभाष चंद्र बोस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, और उनकी प्रतिमा को ऐसे रंग से रंगना जो उनके आदर्शों और जीवन के विपरीत हो, इतिहास और संस्कृति के प्रति अपमान दर्शाता है। संगठन के रवि सुमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मांग की है कि प्रतिमा को तुरंत सही रंग में रंगा जाए, अन्यथा लगातार विरोध किया जाएगा। इस दौरान संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment