रीवा शहर के बिछिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह एक महिला का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला है। आरोप है कि पति ने उसकी हत्या की है। शव एक से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे में ताला लगा हुआ था। बद्बू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त उल्फत जहां के रूप में हुई है। महिला की मां फातिमा बानो ने बताया कि उसकी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले सैफ खान नमक व्यक्ति से हुई थी। दोनों तकिया मोहल्ले के निवासी हैं और यहां किराये के घर में रहते थे। जिनके बीच अक्सर विवाद होता था और पति जान से मारने की धमकी देता था। बताया जा रहा है कि इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। पति पेशे से ऑटो चालक है, जो वारदात के बाद से फरार है।
No comments:
Post a Comment