मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बड़ा धोखाधड़ी का मामला अंजाम दिया है। ठगों ने मऊगंज निवासी रवींद्र कुमार यादव के बैंक खातों से कुल 2 लाख 31 हजार 799 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने समय पर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई में देरी के चलते पूरी राशि ठगों के हाथ लग गई।पीड़ित के अनुसार, ठगों ने 20 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच इंडियन बैंक की मऊगंज शाखा से 2 लाख 27 हजार 812 रुपये निकाल लिए।
इसके अलावा, 24 दिसंबर को एसबीआई की मऊगंज शाखा से 3 हजार 987 रुपये की अवैध निकासी हुई। युवक ने बताया कि उन्होंने 23 दिसंबर को ही स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर खातों को फ्रीज करवाया होता, तो शेष राशि को बचाया जा सकता था। अब रवींद्र कुमार यादव ने मऊगंज पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

No comments:
Post a Comment