मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत सरई सेंगर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के तहत अटल ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने इस केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक सीएससी रवि शंकर मिश्रा ने विधायक का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
उद्घाटन के साथ ही विधायक ने मऊगंज जिले के अन्य ग्राम पंचायतों के अटल ई-सेवा केंद्रों के प्राधिकार पत्र भी वितरित किए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।अटल ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्रामवासियों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन केंद्रों को ग्राम पंचायत भवन, ई-पंचायत कक्ष या अन्य शासकीय भवन में स्थापित किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत के बिजली कनेक्शन से संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक सीएससी रवि शंकर मिश्रा, सरपंच सुरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक हर्ष सिंह, अटल ई-सेवा केंद्र संचालक आनंद सिंह, बैंकिंग कंपनी प्रतिनिधि अतुल मिश्रा एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएससी एवं वीजा प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक किया गया। प्रशिक्षण में अनजान कॉल पर ओटीपी मांगने, डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला प्रबंधक रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि वीजा सीएसआर के सहयोग से सीएससी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य साइबर खतरों से सुरक्षित रखना है। यह अभियान ग्रामीण अंचलों में तेजी से फैलते साइबर अपराधों को रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

No comments:
Post a Comment