रीवा शहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के उपरहटी मोहल्ला में सराफा व्यापारी विनोद कुमार खंडेलवाल की दुकान से 6 जनवरी को हुई सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश हो गया है। दिनभर रेकी करने के बाद शाम को शातिर बदमाश ने घर में सेंध लगाकर करीब 3 लाख रुपये की चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। भागते समय कुछ जेवर रास्ते में भी गिर गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक चौंकाने वाला राज सामने आया।
चोरी की वारदात से चंद मिनट पहले बदमाश ने गुटखा खाने की तलब में अपना नकाब कुछ सेकंड के लिए हटाया और गुटखा मुंह में डाला। इसी पल में उसका चेहरा कैमरे में पूरी तरह कैद हो गया! इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश सोनी के रूप में की। पूछताछ में राजेश ने अपना साथी चिराग बाधवानी के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम देने की बात कबूल ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी गई करीब 3 लाख रुपये की चांदी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment