Saturday, 10 January 2026

Rewa News : रीवा में घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़ और दु#ष्कर्म की कोशिश

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरुडीह कोटी गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने घर में अकेले काम कर रही थीं, तभी गांव के ही रहने वाले सुधाकर पटेल पानी मांगने के बहाने घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना और रोना शुरू कर दिया, जिससे डरकर आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता का पति बाहर प्राइवेट नौकरी पर था, जबकि ससुर खाद खरीदने गढ़ गए थे और सास भोपाल में थीं। महिला घर में पूरी तरह अकेली थीं। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित आवेदन देकर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment