रीवा जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में आज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महोत्सव की रथ यात्रा को संसद जनार्दन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषित कृषक कल्याण वर्ष 2026 की जमीनी गतिविधियों की शुरुआत का प्रतीक है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को तकनीकी और लाभकारी बनाना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों, स्थानीय किसानों और कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
रथ यात्रा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, जैविक खेती के मॉडल और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले प्रदर्शन शामिल हैं। रीवा में यह रथ यात्रा किसानों को जागरूक करने, नई तकनीकों से परिचित कराने और विभिन्न महोत्सवों की तैयारियों का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कृषक कल्याण वर्ष के तहत उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण और एग्री-टेक जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। किसानों को आधुनिक खेती, ड्रोन सेवाएं, एफपीओ प्रबंधन और विदेशी प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।कृषि विज्ञान केंद्र रीवा के इस प्रयास से स्थानीय किसान समुदाय को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment