Monday, 23 February 2026

Maihar News : मैहर में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौ#त, दो घायल, व्यापारी जबलपुर रेफर

मैहर में कटनी रोड पर रविवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कादम्बरी होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, मैहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कपिल दरयानी अपनी बाइक से कटनी रोड पर जा रहे थे। 

तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर नकतरा निवासी 19 वर्षीय आशीष कोल और उसका एक साथी सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यवसायी कपिल दरयानी को उनके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं, दूसरे घायल की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है और उसका उपचार मैहर सिविल अस्पताल में जारी है।

No comments:

Post a Comment