Sunday, 1 March 2026

Rewa News : रीवा में इंस्टाग्राम दोस्ती का खौफनाक अंजाम, नाबालिग से दु#ष्कर्म

रीवा में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती महज पांच दिन में गंभीर अपराध में बदल गई, जहां नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अमहिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी बिछिया थाना क्षेत्र का निवासी है और दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। 

बातचीत बढ़ने के बाद 27 फरवरी शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता की सहेली के कमरे में मुलाकात के दौरान आरोपी ने कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद शनिवार रात शिकायत दर्ज कराई गई। 

पुलिस ने इंस्टाग्राम चैट, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तथा मेडिकल परीक्षण में भी घटना की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment