रीवा में सतना रोड पर अहिरवार के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका अनीता विश्वकर्मा चोरमारी स्थित गुरूकुल स्कूल में शिक्षिका थीं। जानकारी के अनुसार, अनीता सुबह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हाईवे एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शुरू में शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे सहमत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment