Monday, 9 March 2026

Rewa News : रीवा जिले के सिरमौर में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रीवा जिले के सिरमौर विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बिजली बिल, लो वोल्टेज, लगातार कटौती और खराब ट्रांसफार्मर तथा झूलते तारों की समस्या को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने आज सिरमौर-डभौरा मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शाम 6 बजे के बाद ग्राम पंचायतों में बिजली कटौती आम बात हो गई है। गरीब, हरिजन, आदिवासी और किसान परिवारों को एवरेज बिलिंग के नाम पर 14 सौ से 3 हजार रुपये तक के बिल थोपे जा रहे हैं। कई जगह मीटर लगवाने के लिए हजारों रुपये कमीशन मांगे जा रहे हैं और जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार और बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment