Friday, 6 March 2026

Rewa News : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुरवा में आयुष्मान मंदिर के नवीन भवन का किया लोकार्पण

रीवा जिले के पुरवा क्षेत्र में आज उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयुष्मान मंदिर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए यह आरोग्य मंदिर क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक जांच सुविधाएं और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

यह आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थापित केंद्र ग्रामीण जनता को उनके निकट ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्यजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और क्षेत्रवासियों ने भी भाग लिया। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम बताते हुए क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सुधार के प्रति प्रतिबद्धता जताई। यह लोकार्पण रीवा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment