Sunday, 1 March 2026

Satna News : सतना में शाकाहारी ऑर्डर में मांसाहारी डिश भेजने पर 8 लाख का जुर्माना

सतना के रीवा रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट को शाकाहारी ग्राहकों के साथ गलती महंगी पड़ गई है। जिला उपभोक्ता आयोग ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए कंपनी पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे 9 प्रतिशत ब्याज सहित एक माह के भीतर अदा करना होगा। साथ ही, परिवादी दंपति को 10 हजार रुपये का परिवाद व्यय भी चुकाना होगा। 

यह मामला 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली के दिन का है, जब सतना निवासी सूरज तिवारी और उनकी पत्नी नैंसी तिवारी ने कोरियन पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड ऑर्डर किया था। आजीवन शाकाहारी परिवार ने इसे खाया, लेकिन बीच में मांस के टुकड़े मिलने से सभी सदस्य स्तब्ध रह गए। परिवार ने तस्वीरें खींचकर रेस्टोरेंट से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर लीगल नोटिस और फिर उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया। कंपनी ने धुंधली तस्वीर और अलग पैकिंग की दलील दी, लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर परिवाद सही ठहराया और जुर्माना लगाया।

No comments:

Post a Comment