Tuesday, 23 August 2022

अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन : ड्रोन कैमरे की मदद से 15 कर्मचारियों ने मिलकर बचाई कबूतर की जान

तीन घंटे की मशक्कत के बाद हुए सफल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पंछी को बचाने के लिए अनोखा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए यहां के स्थानीय लोग और नगर निगम अमले ने एक कबूतर को सुरक्षित बचा लिया। दरअसल यह कबूत दो दिन पहले सागर की परकोटा वन वे रोड पर एक पतंग के धागे में फंस गया था। तभी से वह छटपटा रहा था। राह चलते लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे बचाने के कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद फोटो सहित यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसे देख कर सागर नगर पालिका निगम के आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने संवेदनशीलता दिखाई और मौके पर टीम को भेजकर रेस्क्यू ऑपरेशन कराया है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद धागे में फंसे कबूतर को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान ड्रोन कैमरे के साथ ही नगर निगम के 15 कर्मचारी मैदान में डटे रहे और आखिरकार सफतलता प्राप्त की। 

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.


No comments:

Post a Comment