Sunday, 14 August 2022

सुनिधि चौहान के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान आज सफलता के शिखर पर हैं। हर कोई उनकी गायिकी का दीवाना है। देश ही नहीं विदेशों में भी लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। आज का दिन खास इसलिए है, कि आज ही ये गायिका इस दुनिया में आई थी। जी हां, आज सुनिधि का जन्मदिन हैं। सुनिधि का जन्म 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में हुआ था। आज वो अपना ३९वां जन्मदिन मना रही हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सुनिधि ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, असमी, नेपाली और उर्दू भाषा में भी कई गाने गाये हैं। सुनिधि का असली नाम निधि चौहान है। उनके जन्म दिन पर बताते हैं कुछ और खास बातें। 


सुनिधि चौहान में महज चार साल की उम्र में सिंगिंक करियर शुरू कर दिया था। उनके पिता थिएटर आर्टिस्ट थे। सुनिधि अपने पिता के साथ स्टेज शो और प्रतियोगिताओं में जाने लगीं थी। वो पिता के साथ जगराता में भी गाती थीं। 1996 में दूरदर्शन के सिंगिंग शो मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया और उसमें जीत हासिल की। इसके बाद फिर वो लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं। उन्होंने 1996में पहला गाना फिल्म शस्त्र के लिए गाया। सुनिधि करीब 2000 से अधिक गानों को आवाज दे चुकी हैं।


सुनिधि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सुनिधि ने दो शादी की है। पहली शादी उन्होंने करीब 18 साल की उम्र में पने परिवार वालों के खिलाफ जा कर कोरियोग्राफर बॉबी खान से की थी। ये शादी महज एक साल में ही टूट गई। इस शादी के टूटने के करीब 9 साल बाद म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से उन्होंने दूसरी शादी 24 अप्रैल 2012 में की। उनका एक बेटे का तेज सोनिक है।


No comments:

Post a Comment