Saturday, 13 August 2022

राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, अभिनेता मुकेश खन्ना ने जारी किया बयान

परिवार ने कहा अफवाह में न पड़े जल्दी ठीक होने की दुआ करें



फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पडऩे से पिछले चार दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। 10 अगस्त बुधवार को सुबह दिल्ली के एक जिम वर्कआउट करते समय उनही तबीयत अचानक बिगड़ी थी और वो ट्रेडमिल पर गिर गए थे। राजू श्रीवास्तव को तुरंत की अस्पताल लाया गया था। जहां जांच के बाद पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, तब से वो बेहोश हैं। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। उने ब्रेन ने भी रिस्पांस करना बंद कर दिया था। हालांकि अब कॉमेडियन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि राजू श्रीवास्तव के उंगलियों के बाद अब उनके शोल्डर में भी मूवमेंट होने लगा है। जिसे डॉक्टर अच्छा संकेत मान रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने भी अपील की है कि अफवाओं में न पड़े राजू श्रीवास्तव के जल्दी ठीक होने के लिए ईश्वार से दुआ करें। 


जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे

वहीं कुछ देर पहले मुकेश खन्ना ने भी कहा है कि, एंटटेनमेंट के बादशाह और बेहतरीन कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव, आज वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैंने सुना है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है। लेकिन कुछ लोग उनके निधन की खबर फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके जल्द स्वस्थ होने कामना करें। किसी तरह की अफवाह में न पड़ें।

No comments:

Post a Comment