Monday, 22 August 2022

एक हादसे में मां के साथ हमेशा के लिए चुप हो गई बच्चों की किलकारी

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में रविवार एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मां सहित दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। रक्षाबंध के त्यौहार में मायके आई महिला अपने ससुराल लौट रही थी। उसका भाई बाइक से उसे पहुंचाने जा रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

बताया गया है कि अनीता पत्नी श्रीलाल प्रजापति (30) रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी और त्यौहार के बाद ससुराल जा रही थी साथ में उसके दो बच्चे भी थे। अनीता का देगुवां गूजर थाना धीरपुरा में मायक और कैथी छीमक डबरा में ससुराल है। उसका भाई बलवीर पुत्र कल्याण सिंह प्रजापति (40) अमिता को भांजे और भांजी के साथ छोडऩे कैथी छीमक जा रहा था। चारों लोग बाइक में सवार थे। और हंसी-खुशी जा रहे थे, बाइक जैसे ही गोराघाट पुल के नीचे पहुंचे तभी वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 63 - एटी - 1411 के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना दोपहर करीब 12.20 बजे की बताई जा रही है। हुई। इस हादसे में अनीता और उसके दोनों बच्चों शिवराज (7) और पुत्री अमिता(11) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल बलवीर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments:

Post a Comment