6756 युवाओं ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
सेना में भर्ती के लिए मध्य प्रदेश में प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन युवाओं में अग्निवीर बनने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वहीं शुक्रवार को भर्ती के दूसरे दिन रीवा जिले के 4660 युवा शामिल हुए। हालांकि भर्ती के लिए 6756 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। भर्ती के लिए पहुंचे लोगों में से 305 युवाओं ने समय पर दौड़ पूरी की। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने बताया कि 3 वर्षों से सेना में भर्ती होने के सपने देख रहे थे। लेकिन कोविड के दौरान उनका सपना पूरा नहीं हो पाया था। जिसके बाद आज अग्निवीर बनने के लिए जबलपुर शहर आए हैं।
बता दें कि भर्ती में शामिल हुए युवाओं का अग्निवीर चयन प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट किया गया। जिसके बाद सभी युवाओं से सुबह सवा 8 बजे तक दौड़ाया कराई गई। युवाओं को भर्ती से पहले अधिकारियों के द्वारा भर्ती प्रक्रिया की बारीकियां भी बताई गईं। इस दौरान युवाओं का हौसलाअफजाई भी की गई।
जबलपुर में आयोजित हो रही भर्ती में 14 जिले के करीब 66 हजार युवा शामिल होंगे। जिसके लिए सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं भर्ती में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले नौजवानों को भर्ती सेंटर तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त बस भी चलाई गई हैं।
सेना के अधिकारियों के बताया कि इस वर्ष पिछली सभी भर्तियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नौजवानों ने जमकर अग्नीपथ योजना के तहत हिस्सा लिया है। युवाओं में देश सेवा को लेकर जमकर जोश भी है। इसके लिए शहर व गांव में लंबे समय से युवा तैयारी कर रहे थे। जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments:
Post a Comment