बिजनेस की तैयारी हुई पूरी
मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार का मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगला है। अब इस बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली का बिजनेस जमने वाला है। विराट को यह बंगला बहुत पसंद आ गया है। बताया जा रहा है कि विराट यहां पर एक रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। कोहली ने किशोर कुमार के इस बंगले के कंपाउंड का एक बड़ा हिस्सा लीज पर लिया है। जहां पर वो एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शरू करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी भी करीब-करीब पूरी जो चुकी है।
जल्द ही होगा शुभारंभ
जानकारी मिली है कि विराट अगले महीने अपने इस रेस्तरां की शुरुआत कर सकते हैं। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। विराट कोहली द्वारा यहां पर रेस्तरां खोलने के बात की पुष्टि खुद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है। उन्होंने बताया है कि हमने यह जगह विराट कोहली को 5 साल के लिए लीज पर दी है। बता दें कि इससे पहले भी विराट के कई रेस्तरां हैं, विराट कोहली के दिल्ली में कई रेस्तरां चल रहे हैं।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments:
Post a Comment