Tuesday, 3 January 2023

रीवा के कराटे खिलाडिय़ों ने स्टेट चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक सहित कुल 24 मेडल जीतकर जिले का नाम किया रोशन

मध्य प्रदेश कराते संघ एवं ऑल इंडिया कराटे संघ के निर्देशन में कराते प्रशिक्षण कल्याण संघ जबलपुर द्वारा 41वीं राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बंगाली क्लब करमचंद चौक महाकाल जबलपुर आयोजन किया गया।  26 से 28 दिसंबर 2022 तक सफलता पूर्वक संपन्न कराई गई इस प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें रीवा जिला कराटे संघ के 10 खिलाडिय़ों का चयन प्रतियोगिता हेतु हुआ था। जिला कराते संघ के सचिव जीतेन्द्र तिवारी द्वारा बताया गया कि यह प्रतियोगिता वल्र्ड कराटे फेडरेशन के नियम के तहत संपन्न कराई गई। जिसमें 18 से नीचे आयु वर्ग एवं 18 प्लस में वजन वर्ग ओपन काता एवं कुमते के तहत खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 

इसे भी देखें : भीषण ठंड में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विभिन्न राज्य में शुरू हुआ Winter Holiday

इन खिलाडिय़ों ने जीता पदक

प्रतियोगिता में रीवा जिले से महिला वर्ग में अनीता पटेल 18 प्लस - 55 केजी वजन वर्ग कुमते में स्वर्ण पदक एवं ओपन कुमते में रजत पदक हासिल किया वही सौम्या शुक्ला 14 से 16 आयु वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक एवं ओपन कुमिते में रजत पदक ज्योत्सना शुक्ला 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग काता में स्वर्ण पदक कुमिते में कांस्य पदक एवं ओपन काता में रजत पदक शिवांशी शुक्ला 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग कुमते एव काता में रजत एवं कांस्य पदक हासिल किया वहीं वरुण प्रताप सिंह वजन वर्ग- 55 केजी कुमिते में स्वर्ण पदक एवं टीम का कता में रजत पदक अभिमन्यु प्रताप सिंह ओपन कुमते में रजत पदक एवं 85 द्मद्द कुमितें में रजत पदक सात्विक मिश्रा 16 से 18 आयु वर्ग कुमिते मे कांस्य पदक एवं काता में कांस्य पदक प्राप्त किया तन्मय त्रिपाठी 12 से 13 आयु वर्ग कुमिते एवं कात में रजत एवं कांस्य पदक आदित्य नामदेव 14 से 16 आयु वर्ग कुमिते एवं कांता मे रजत पदक दुष्यंतदेव सिंह12 से 13 आयु वर्ग कुमिते में रजत पदक प्राप्त किया।

इसे भी देखें : कराटे की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराने पर वरूण सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष व सांसद ने दी शुभकामनायें

इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रेमलाल कुशवाहा रमेश वर्मा एवं जीतेंद्र तिवारी थे। जिले के खिलाडिय़ों को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कराते संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ने खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं जिला कराते संघ के संरक्षक डॉक्टर के के परौहा सहित अन्य ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment