Tuesday, 3 January 2023

कराटे की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराने पर वरूण सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

आरएसएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी किया सम्मान


मध्यप्रदेश के रीवा जिला कराते संघ की ओर से जबलपुर के मैदान में रीवा का परचम लहराने वाले कराते चैपिंयन वरूण प्रताप सिंह सेंगर को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद जनार्दन मिश्रा सहित राष्ट्रीय समाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया।  41 वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में वरूण प्रताप सिंह  द्वारा गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल हासिल किये जाने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सांसद जनार्दन मिश्रा ने कराते चैपिंयन वरुण सिंह को आर्शिवाद देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इसे भी देखें : रीवा के कराटे खिलाडिय़ों ने स्टेट चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक सहित कुल 24 मेडल जीतकर जिले का नाम किया रोशन

मुंह मीठा कराते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की

इस बात की जानकारी लगने पर  दिल्ली से अल्प प्रवास में रीवा आये राष्ट्रीय समाजिक समरसता संगठन (आरएसएस) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंव भाजपा के युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने वरुण प्रताप सिंह के घर में पहुंच कर मुंह मीठा कराते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही इस दिशा पर हर संभव मदद भी किये जाने का वादा किया। बताते चले कि कराते प्रतियोगिता में तीनों मैडल हासिल कर राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में पहुंचने वाले चैपिंयन वरुण प्रताप सिंह रीवा जिले के वरिष्ट पत्रकार वीरेंद्र प्रताप सिंह सेंगर (बबली सिंह) के पुत्र है। जिनके दादा जी स्व. गुलराज सिंह पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर थे। वरूण प्रताप सिंह के साथ ही उनके छोटे भाई अभिमन्यु प्रताप सिंह पिता अनुज प्रताप सिंह गुड्डू के पुत्र है जो राष्ट्रीय स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक सहित अन्य पदक हासिल  कर चुके हैं। जो 41 वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में 85 किग्रा पर रजत पदक हासिल कर रीवा का मान बढ़ाया है। जिला कराते संघ के सचिव जितेंद्र तिवारी ने बताया कि उक्त आयोजन जबलपुर के करमचंद चौक महाकाल समीप बंगाली क्लब में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक का रहा। जिसमें राज्य के कई जिलों से लगभग 3 सौ खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। रीवा कराते संघ से 10 खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ था। जिनमें से अधिकांश खिलाडिय़ों ने अपनी अलग-अलग विधा में अलग मैडल हासिल किये हैं।

No comments:

Post a Comment