Monday, 16 January 2023

Rewa News गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से मां सहित मासूम बच्चे की गई जान, जानिए कैसे हुआ हादस

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सोमवार की दोपहर हुए भीषण हादसे में एक महिला सहित उसके मासूम बच्चे की जान चली गई। हादसा मनगवां थाना अंतर्गत दोपहर को खाना बनाते समय हुआ। महिला खाना बना रही थी तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

मनगवां थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मनगवां थाना क्षेत्र में वर्मा परिवार के कच्चे घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। सिलेंडर फटने से मां और बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मुताबिक यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। महिला घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान सिलेंडर की पाइप में रिसाव होने से आग लग गई। और देखते ही देखते सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। महिला को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे २५ साल की महिला सहित उसका एक साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस गये। जिससे उनकी मौत हो गई। 

No comments:

Post a Comment