Monday, 2 January 2023

रीवा SP नवनीत भसीन बने DIG, ADGP और DIG ने लगाया स्टार, सीधी SP भी हुए पदोन्नत

राज्य सरकार ने 2009 बैच के 14 आईपीसी अधिकारियों किया पदोन्नत 

मध्य प्रदेश के Rewa SP नवनीत भसीन पदोन्नत कर उप पुलिस महानिरीक्षक बन गए है। आईजी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP ) केपी वेंकटेश्वर राव और रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक ( DIG) मिथिलेश शुक्ला ने उन्हे पदोन्नत होने पर स्टार लगाया है। वहीँ नए साल पर आयोजित एक कार्यक्रम ऐसा में  ADGP और DIG ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

बता दें कि राज्य सरकार के गृह विभाग ने  30 दिसंबर को 2009 बैच के 14 आईपीसी अधिकारियों को पदोन्नत किया है। जिसमे Rewa SP नवनीत भसीन सहित Sidhi SP मुकेश श्रीवास्तव भी शामिल हैं। दोनों पुलिस अधिकारीयों को एक सादे समारोह में ADGP और DIG ने  स्टार लगा है।

 इन आईपीसी अधिकारियों को किया पदोन्नत 

बतादें कि राज्य सरकार द्वारा  2009 बैच के 14 आईपीसी अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। जिसके बाद इन्हे उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति किया है। जिसमें  नवनीत भसीन,  तरूण नायक,  अमित सिंह, शशिकांत शुक्ला,  मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह गौर, सुनील कुमार पाण्डे,  मोनिका शुक्ला,  ओमप्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गोस्वामी, महेश चन्द्र जैन, सविता सोहाने शामिल हैं। 

No comments:

Post a Comment