Tuesday, 3 January 2023

भीषण ठंड में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विभिन्न राज्य में शुरू हुआ Winter Holiday




Winter Holiday: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत में इनदिनों भीषण ठंड (Weather Latest Update) की चपेट में है।  मौसम विभाग (IMD) ने ठंड को लेकर चेतावनी (Weather Forecast) जारी की है। जिसके बाद देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी (Scool Winter Vacation) घोषित कर दी गई है। कुछ प्रदेशों में समय बदल दिया है। 

उत्तर प्रदेश के  इन जिलों में  छुट्टी 

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के सहित अन्य जिलों में स्कूलों को ठंड के चलते बंद रखने का आदेश जारी किया  गया है। लखनऊ में 4 से 7 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी की घोषित कर दी गई है। वहीँ आगरा, आगरा,  वाराणसी, जौनपुर,  इटावा, जौनपुर, अंबेडकरनगर, कानपुर, लखीमपुर खीरी, कासगंज, इटावा और गोरखपुर में भी स्कूल बंद किया गया है। 

बिहार में भी स्कूलों की छुट्टी 

बिहार की राजधानी पटना में 10वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिए गए हैं।  हालांकि मैट्रिक के  छात्र-छात्राओं की कोचिंग में सुबह 9 से 3 बजे तक चलाई जा सकती हैं। इन दिनों बिहार भीषण शीतलहर के आगोश में है  तापमान 8 डिग्री के आस पास तक है। 


अन्य राज्यों में भी किया गया अवकाश 

वहीं कड़ाके की ठंड के चलते  हरियाणा में भी 8वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद  कर दिया गया है। राजस्‍थान में 5 जनवरी तक स्‍कूलों में विंटर वेकेशन  की घोषणा कर दी है। पंजाब सरकार ने भी 8 जनवरी तक स्कूलों को बंद  कर  दिया है। भीषण ठंड और बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर में 26 दिसंबर से ही स्कूलों के विंटर वेकेशन चल रहा है। 

No comments:

Post a Comment