Monday, 13 February 2023

जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार, विकास यात्रा महज छलावा...

कांग्रेस की संभागीय प्रवक्ता ने पत्रकारवार्ता में लगाया आरोप

रीवा. भाजपा सरकार की विकास यात्रा को छलावा बताते हुए कांग्रेस की संभागीय प्रवक्ता डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता को गुमराह कर रही है। डॉ. सिंह रविवार को मीडिया से चर्चा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया गया, ओबीसी का रिजर्वेशन एवं बेरोजगारों को रोजगार देने का अवसर प्रदान किया गया था। लेकिन बीजेपी सरकार द्वारा किसानों, गरीबों एवं पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। मात्र विकास यात्रा के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए संकल्पित है। 

इसे भी देखें : कांग्रेस की गुटबाजी को भुना रही आप, दबे पांव लगा रही सेंध, सभी विधानसभा सीटों पर सक्रिय

कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी से जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी से करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगी। 

No comments:

Post a Comment