भाजपा को भी पहुंचा सकती है नुकसान
रीवा. कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। लेकिन जिस तरह की गुटबाजी चल रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि रीवा के इतिहास के पन्नों तक सिमट जायेगी। क्योंकि आने वाले समय में एक बड़ी शक्ति के रूप में आम आदमी पार्टी उभर कर सामने आ रही है। अभी से ही आम आदमी पार्टी दबे पांव सेंध लगानी शुरु कर दी है। जिसका अंदाजा नगरीय चुनाव में नईगढ़ी नगर परिषद से लगाया जा सकता है। जहां कांग्रेस से दो पंचवर्षीय वार्ड क्रमांक 3 के कांगे्रस से पार्षद चुने जाने वाले छविलाल प्रजापति आम आदमी पार्टी का दामन थाम कर कांग्रेस और भाजपा को पछाड़ते ही आप का परचम लहराते हुये यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आ सकती है। फिलहाल रीवा के आठो विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुन कर मैदान में उतार दी है। कोई संगठन की सीढ़ी से चढ़कर आम आदमी पार्टी की चौखट पर पहुंच रहा तो कोई राजनैतिक दलों से उपेक्षित होकर।भाजपा-कांग्रेस को लग सकता है झटका
आने वाले विधानसभा की समीक्षा यदि नगरीय चुनाव से किया जाये तो उभर रही आम आदमी पार्टी से भाजपा और कांग्रेस दोनो को झटका लग सकता है। यदि हम नगर निगम महापौर चुनाव की बात करें तो अजय मिश्रा बाबा जनता के लिए कोई नया चेहरा नहीं था। अलग-अलग वार्डो से लगातार पार्षद रह वह जनता के दिलों में बस गये थे। खास बात तो यह थी कि महापौर के चुनाव में कांग्रेस का हर एक सिपाही संगठित था और भाजपा के किले को ढ़हा कर नगर निगम रीवा में कांग्रेस का झंडा लहरा दिया। वहीं यदि हम भाजपा की बात करें तो नगर निगम महापौर पद के लिए आम आदमी पार्टी से खड़े दीपक पटेल ने भाजपा के वोट पर सेंध लगाते हुये भारी क्षति पहुंचाई है। लेकिन आज वो हालात नहीं जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष के चुनाव बाद कांग्रेस कई खेमे में बंट गई। जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घातक साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा उठाते हुये अपने कदम आगे बढ़ाते हुये भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है।
आठों विधानसभा में आम आदमी पार्टी के दिख रहे चेहरे
कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला कर घर-घर जनता से संपर्क कर रहे तो वहीं भाजपा की विकास यात्रा अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा रही है। दोनो ही पार्टियां इस बात को नजर अंदाज कर रही है कि रीवा के आठो विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अघोषित प्रत्यासी सभा कर कांग्रेस और भाजपा के वोट में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे है। सूत्र की मानें तो आम आदमी पार्टी से रीवा विधानसभा में रंजन गुप्ता, सिरमौर में सरिता पांडेय, मऊगंज में उमेश त्रिपाठी, गुढ़ से उमेश पीढिय़ा, मनगवां में वरुण अंबेडकर, देवतालाब में सुधीर साहू, त्योथर में महर्षि पटेल और सेमरिया विधानसभा से प्रमोद शर्मा लगातार सभा कर जनता के बीच अपना स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
No comments
Post a Comment