Thursday, 16 February 2023

पत्नी का जन्मदिन भूलने पर खानी पड़ती है हवालात की हवा, इस देश में है सख्त कानून

 जुमार्ने के साथ काटनी पड़ती है जेल की सजा 


Punishment for forgetting wife's birthday: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास है। यह रिश्ता भरोसे और प्यार पर कायम रहता है। यदि प्यार और भरोसा है तो इस रिश्ते में ढेर सारी खुशियां हैं। इस रिश्ते की मिठास को बनाये रखने के लिए छोटी-छोटी कुछ बाते हैं जिन्हें याद रखना जरूरी है। पत्नी हमेशा चाहती है कि पति उसका जन्मदिन और शादी की तरीख याद रखे। लेकिन मर्दों में भूलने की बीमारी भी आम है। इस आदत के चलते कभी-कभी पत्नी के गुस्से का शिकार भी होना पड़ जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि पति न चाहते हुये भी पत्नी का बर्थडे या शादी की तारीख भूल जाते हैं। हालांकि जो मर्द समझदार होते हैं वो अपनी गलती मानते हुये मांफी भी मांग लेते हैं। जिससे मामला सुलझ जाता है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां पर मांफी मांगने से काम नहीं चलता है। इस देश में पत्नी का बर्थडे भूलने पर सख्त सजा भुगतनी पड़ती है। क्योंकि यहां पर पत्नी का जन्मदिन भूलना बड़े अपराध की श्रेणी में आता है। 

इसे भी देखें : 4500 करोड़ के 400 कमरों के आलीशान महल में ठाठ से रहते हैं ज्योजिरादित्य सिंधिया, जानिये इस पैलेस का इतिहास

पहली बार में रियायत, दूसरी बार भूले तो सजा

दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर पत्नी का जन्मदिन भूलना बड़ा अपराध माना जाता है। इस देश के कानून के मुताबिक पत्नी का बर्थडे भूलने पर पति को पांच साल तक की कैद भी हो सकती है। दरअसल यह कानून अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर समोआ देश में है। बतादें कि इस देश में कानून का बहुत ही सख्ती से पालन होता है। यह देश जितना अपनी खुबसूरती के लिए प्रसिद्ध है उतना ही अपने सख्त कानून के लिये भी जाना जाता है। सामोआ देश में यदि पति पहली बार पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो उसे थोड़ी रियायत मिल जाती है। पहली बार में उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जता है। लेकिन यदि दोबारा ऐसी गलती होती है तो फिर पति को दंड भुगतना पड़ता है। दूसरी बार पत्नी का जन्मदिन भूलने पर पति के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। उसे जुर्माने के साथ जेल भी काटनी पड़ सकती है, वो भी पांच साल की सजा।

इसे भी देखें : पार्टनर को किस करने के हैं जबरदस्त फायदे, इन बीमारी पर होता है चौंकाने वाले असर

कानून के प्रति महिलाओं को किया जाता है जागरूक 

इस कानून का गंभीरता से पालन कराने के लिये सामोआ में विशेष टीम गठित की गई है। जो इस बात पर नजर रखती है कि इस कानून का सही तरीके से पालन हो रहा है कि नहीं। इस देश में रहने वाले सभी कपल्स को इस कानून का पालन करना पड़ता है। पुलिस भी इस कानून को लेकर गंभीरता से काम करती है। शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई करती है। इसके अलावा महिलाओं को इस कानून के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाये जाते हैं। 

No comments:

Post a Comment