Tuesday, 21 February 2023

बॉलीवुड के इस स्टार किड्स की उम्र अपनी मां से पांच साल है ज्यादा, जानिये कौन हैं इनकी सौतेली मां


बॉलीवुड ऐक्टर कलाकार कबीर बेदी को भला कौन नहीं जानता है। कबीर बेदी ने कई फिल्मों में काम किया हैं। उनकी कई चर्चित फिल्में हैं, खून भरी मांग, मैं हूं ना, कच्चे धागे, ताजमहल, काइट्स और ब्लू प्रमुख हैं। कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। 16 जनवरी, 1946 को जन्मे कबीर बेदी 7७ साल के हो चुके हैं। वो 1971 से फिल्मी दुनिया में काम कर रहे हैं, उन्होंने अब तक करीब 60 से ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई इंटरनेशनल फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Also Read:श्रीदेवी ने फरिश्ता बनकर संवारा था यश चौपड़ा का करियर, नहीं तो दिवालिया हो जाती कंपनी, जानिये पूरी बात

70 साल की उम्र में चौथी शादी

कबीर बेदी ने 70वें जन्मदिन के एक दिन पहले शादी कर के सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांझ से शादी की। यह उनके जीवन की चौथी शादी थी। उनकी चौथी पत्नी परवीन ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस हैं। वो मॉडलिंग के साथ ही फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। वो कबीर बेदी के साथ पिछले दस साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं थीं। खास बात ये है कि कबीर और परवीन की उम्र में करीब 30 साल का फासला है। परवीन की उम्र 45 साल हैं, जबकि कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी उनसे पांच साल बड़ी हैं। इस तरह से परवीन अपनी सौतेली बेटी से पांच साल छोटी हैं।

No comments:

Post a Comment