श्रीदेवी ने फरिश्ता बनकर संवारा था यश चौपड़ा का करियर, नहीं तो दिवालिया हो जाती कंपनी, जानिये पूरी बात

Friday, 17 February 2023

/ by BM Dwivedi

नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज पर यश चौपड़ा पर बनी 'द रोमांटिक्स' में हुये कई खुलासे


Yash Chopra's career was groomed by Sridevi as an angel: बॉलीबुड में यश चौपड़ा को रोमांस के जादूगर कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफल रोमांटिक फिल्में दी हैं। जो आज भी दर्शकों द्वारा खूब पंसद की जाती हैं। फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा से लेकर कलरफुल फिल्मों तक का सफर तय किया। और अपनी फिल्मों के जरिये लोगों का खूब मनोरंजन किया है। बतादें कि यश चोपड़ा ने 1959 में अपनी कंपनी 'यशराज स्टूडियो' की शुरुआत की थी। जिसके बैनर तले उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन एक ऐसा भी दौरा उनके करियर में आया था जब वो दीवालिया होने की कगार पर आ गये थे। ऐसे में श्रीदेवी ने उनके लिये फरिश्ता बनकर आईं और उनके डूबते करियर को सहारा दिया।

Read Also: Rewa News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में मंच पर आकर महिला ने किया हंगामा

वेब सिरीज में बताई जा रही यश की बातें

बतादें कि इन सब बातों का खुलासा एक वेब सिरीज के जरिये हो रहा है। यश चौपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा (aditya Chopra) ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज में 'द रोमांटिक्स' नाम से एक वेब सिरीज बनाई है, जिसमें यश चौपड़ा से जुड़े कई खुलासे किए गये हैं। जिसमें उनके द्वारा दिये गये इंटरव्यूज का जिक्र है। इस वेब सीरीज के पहले एपिसोड में बताया गया है कि बॉलीवुड सिनेमा में एक ऐसा दौर आया था जब एक्शन फिल्मों का समय था सभी फिल्म मेकर्स रोमांटिक्स फिल्में छोड़ एक्शन फिल्मों की ओर भाग रहे थे। ऐसे में रोमांटिक फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा की फिल्में बुरी तरह से पिट रही थीं। लगातार मिल रही असफलता और आर्थिक नुकसान के चलते यश चोपड़ा डिप्रेसन में आ गये थे और उन्होंने अपनी कंपनी को बंद करने का सोच लिया था। 

Read Also: पत्नी का जन्मदिन भूलने पर खानी पड़ती है हवालात की हवा, इस देश में है सख्त कानून

श्रीदेवी पर पड़ी नजर और फिर हुआ चमत्कार 

लगातार असफलता झेल रहे यश चोपड़ा के लिए श्रीदेवी फरिश्ता साबित हुईं। दरअसल यश चौपड़ा ने श्रीदेवी को साउथ की फिल्म में देखा था। तभी से वो उनके साथ फिल्म बनाने का मन बना लिया। अपनी फिल्म में लेने के लिये उन्होंने श्रीदेवी की मां से बात की। फिल्म में काम करने के लिये मां मान तो गई लेकिन श्रीदेवी के कपड़ों को लेकर उन्हें काफी दिक्कत थी। उनका कहना था कि उनके कल्चर में सफेद कपड़ों को अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि यश चौपड़ा ने अपना विजन समझाते हुये किसी तरह से उन्हें मना लिया। और फिर फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। 

Read Also: 4500 करोड़ के 400 कमरों के आलीशान महल में ठाठ से रहते हैं ज्योजिरादित्य सिंधिया, जानिये इस पैलेस का इतिहास

चांदनी से फिर आई करियर में चमक

किसी तरह से यश चोपड़ा ने श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी बनाई। जब वह एक और रोमांटिक फिल्म चांदनी बना रहे थे तो लोग उन्हें खूब ताने मार रहे थे। लोगों का कहना था कि यह एक्शन का दौर है और इस रोमांटिक फिल्म में तो गाने भी बहुत ज्यादा है, ये फिल्म नहीं चलेगी। लेकिन जब यह फिल्म बनकर तैयार हुई और थिएटर में पहुंची तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म की 'चांदनी' यानी श्रीदेवी की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved