Wednesday, 15 March 2023

मऊगंज में कच्ची शराब बनाने वालों पर कहर बन कर टूटा आबकारी अमला


20 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 1 क्विंटल लाहन किया नष्ट

रीवा. जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के निर्देश पर आबकारी अमला मंगलवार के दिन मऊगंज सर्किल में अवैध नशे का कारोबार करने वालो पर कहर बन कर टूट पड़ा। अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही लगभग 11 सौ क्विंटल लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रूपये आंकी गई। आबकारी टीम ने कच्ची शराब बनाने वाले दस आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Also Read:Rewa News: जनपद सदस्य के पुत्र ने शराब दुकान में की ताबड़तोड़ फायरिंग! सेल्समैन का हुआ बुरा हाल, जानिए पूरी घटना

इन्हें बनाया गया आरोपी

 इस संबंध जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि उनकी टीम ने बलुइया माच के निराशा प्रजापति, राकेश साकेत, कोईडार गांव निवासी कुसुमकली साकेत, अनीता साकेत, बेलहा निवासी रिंकू कोल, रानी कोल, हर्रहा निवासी राम निहोर साकेत एवं पहाड़ी निरपत सिंह निवासी नंदिनी साकेत, रामकृपाल साकेत तथा रेनू साकेत को कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े होने पर आरोपी बनाया है। साथ ही बताया कि दबिस कार्रवाही में मऊगंज सर्किल प्रभारी मनोज कुमार बेलवंशी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह परिहार, महिला आरक्षक विद्या सिंह सहित नगर सैनिक राजेंद्र मिश्रा शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment