Friday, 10 March 2023

महिलाएं अब टॉपलेस होकर जा सकेंगी पब्लिक स्वीमिंग पूल में, इस देश की सरकार ने की घोषणा

Women can go topless in public swimming pools in Berlin, Germany: जर्मनी के बर्लिन (Berlin of Germany) में अब महिलाएं टॉपलेस होकर पब्लिक स्वीमिंग पूल्स में जा सकेंगी। यहां की सरकार ने गुरुवार को यह घोषणा की। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने भेदभाव की शिकायत दर्ज कराई थी, दरअसल उसे जर्मनी की राजधानी में टॉपलेस होकर स्वीमिंग पूल में नहीं जाने दिया गया था। महिला ने न्याय, विविधता और समान व्यवहार की मांग लेकर भेदभाव विरोधी लोकपाल के कार्यालय में गई थी। जिसके बाद सीनेट ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए शहर में सार्वजनिक पूल्स चलाने वाले Berliner Baederbetriebe ने कपड़ों को लेकर नियम बदलने का निर्णय निर्णय लिया है। 

Also ReadZombie Virus: अब इंसान खाएगा दूसरा इंसान को! 48500 साल पहले मर चुके 'जॉम्बी वायरस' को वैज्ञानिकों ने किया जिंदा

फैसले का स्वागत किया 

जिसके बाद लोकपाल कार्यालय ने Baederbetriebe के फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि इससे सभी बर्लिन वासियों को समान अधिकार मिलेगा, चाहे वह पुरुष हो या महिला या फिर नॉन बाइनरी। अभी तक बर्लिन के पूल में टॉपलेस होकर जाने वाली महिलाओं से खुद को ढंकने या साइट छोड़ने के लिए कहा जाता था।  कभी-कभी उनके स्वीमिंग पूल में आने पर बैन भी लगा दिया जाता था।  फिलहाल यह स्पष्ट साफ नहीं हुआ है कि नए नियम कब से लागू होंगे। 


No comments:

Post a Comment