'जॉम्बी वायरस' 48500 साल पहले हो गया था खत्म
साइंस फिक्शन मूवी में अपने देखा होगा कि जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) की चपेट में आने के बाद लोग दूसरे इंसानों का मांस खाने और उनका खून पीने लगते थे। यदि आपको ये लगता है कि ये सब कोरी कल्पना है तो शायद आप गलत हो सकते हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों ने ऐसे ही एक जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) को जिंदा किया है। जिसके चपेट में आने के बाद लोग दूसरे इंसान का मांस खाने लगेंगे। 'ब्लूमबर्ग' में प्रकाशिक एक रिपोर्ट के अनुसार ये जानलेवा वायरस 48500 साल पहले बर्फ में दबकर खत्म हो गया था।
Also Read: अनोखी होली: गुड़ की पारी और इनाम के लिये पुरुष महिलाओं के समूह से सहते हैं लट्ठ की मार
रहस्यों से भरे हैं साइबेरिया के पर्माफ्रॉस्ट
बतादें कि कई दशकों से रुस, फ्रांस और कनाडा के साइंटिस्ट साइबेरिया (Siberia) के इस हिस्से में रिसर्च कर रहे हैं। ये साइंटिस्ट यहां मौजूद पर्माफ्रॉस्ट की टेस्टिंग करते हैं। उनकी टेस्टिंग में जो वायरस मिला है, वो जॉम्बी वायरस हो सकता है। बताया जा रहा है कि रिसर्च के दौरान यहां ऐसे जीवाश्म मिलते हैं जो कई सदियों से इस दुनिया में नहीं है। साइबेरिया के इसी हिस्से में कुछ दिन पहले 3500 साल पहले बर्फ में दबा एक भालू मिला था, जिसका शरीर सुरक्षित था। वहीं साइबेरिया (Siberia) में इससे पहले 28000 साल पुराने शेर का सुरक्षित शरीर भी मिल चुका है। जिसके बारे में बताया जा था कि जीव वैज्ञानिक इसे वापस जिंदा करेंगे।
No comments
Post a Comment