रीवा.श्रम कल्याण मंडल मध्य प्रदेश के चेयरमैन एवं पूर्व महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश भगवानदास गोंडाने एवं प्रवासी मजदूर आयोग के सदस्य विनोद रिछारिया 2 मार्च को रीवा प्रवास पर थे। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा सर्किट हाउस रीवा में मुलाकात कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही साथ श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से जेपी सीमेंट कंपनी द्वारा कर्मचारियों को 7 महीने से वेतन नहीं मिलने, अल्ट्राटेक बेला सीमेंट द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों का तानाशाही पूर्वक निष्कासन, रीवा में श्रम पदाधिकारी का ना होना, संविदा मजदूरों की समस्या, निर्माण मजदूर कृषि मजदूर सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। चेयरमैन द्वारा आश्वस्त किया गया कि इन सारी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों से चर्चा कर उन्हें पत्र भेज कर निराकरण कराया जाएगा।
इन्होंने रखी मजदूर संघ की बात
भारतीय मजदूर संघ की तरफ से मुलाकात करने वालों में गजराज तिवारी, रणछोर सिंह, विकास शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, राकेश शुक्ला, जीवन लाल साकेत, बृजेश सिंह, बाबूलाल साकेत, राम शरण साकेत, राजभान गोस्वामी, संतोष विश्वकर्मा, भैयालाल पांडे, अमृत लाल पटेल, रामलाल साकेत, राजकुमार पांडे, सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment