Friday, 10 March 2023

Skin Care Tips: होली में रंग खेलने के बाद चेहरे पर चाहिए पहले जैसा निखार, तो आजमाइये ये उपाय

Post Holi Skin Care Tips: होली लोग जमकर रंग खेलते हैं, हर कोई रंग में सराबोर हो जाता है। होली खेलने के बाद कई बार इन रंगों की वजह से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। त्वचा ड्राई और रूखी हो जाती है। केमिकल युक्त रंगों के उपयोग से चेहरे का निखार खो सा जाता है। स्किन पर पिंपल, रैशेज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में यदि आप इन सारी परेशानियों से बचना चाहते हैं तो इन कुछ असरदार घरेलू फेस पैक कर उपयोग करें। इन फेस पैक की मदद से  रंगों से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और त्वचा पहले जैसी ग्लोइंग हो जाएगी।

Also Readचांदी की पिचकारी और केशर के रंग से राधा रानी ने खेली होली, दुनियाभर से पहुंचे प्रणामी समाज के अनुयाई, देखें वीडियो

लगाएं बर्फ का टुकड़ा

होली के बाद स्किन को फिर से ग्लाइंग बनाने के लिये बर्फ के टुकड़े इस्तेमाल करें। बर्फ के टुकड़े को त्वचार पर रगड़े से स्किन का ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है और स्किन ग्लोइंग बनती है।

फेस पर दूध लगाएं

दूध से त्वचा डीप क्लीन होती है। इसलिये चेहरे पर दूध लगायें। इसमें मौजूद फैटी एसिड और लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। आपकी त्वचा ड्राई है तो आप रॉ मिल्क का उपयोग करें और अगर त्वचा ऑयली है तो आप पके हुए दूध को लगायें। 

दही और शहद का फेस पैक बनायें

होली पर रंगों के असर को खत्म करने के लिये स्किन पर दही और शहद का मिश्रण लगाएं। दही में दो चम्मच शहद और दो चुटकी हल्दी को अच्छी तरह से मिलाकर पैक तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करते हुये लगायें। कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर चेहरे को नार्मल पानी से वॉश कर लें।

फेस पर लगायें एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। आप डायरेक्ट भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। या फिर इसमें शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके उपयोग से अपके चेहरे की रंगत लौट आयेगी।

पपीता और एलोवेरा फेस पैक

पपीता और एलोवेरा को मिलाकर फेस पैक बनाकर लगायें। इससे चेहरे पर निखार आएगा। एक कटोरी में आधा कप पपीता को मैश कर ले, इसके बाद इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

No comments:

Post a Comment