Saturday, 4 March 2023

होली पर इन मंदिरों में मिलता है परम आनंद, उत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं देश-विदेश से भक्त


Ultimate joy is found in temples on Holi: भारत देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब तो होली के रंगो की छटा विदेशों तक में पहुंच गई है। एक ओर जहां घरों से लेकर गली-चौराहों पर होली की धूम रहती हैं तो वहीं देश के कुछ ऐसे मंदिर हैं जो अपने होली उत्सव के प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों की होली का उत्सव बड़ी जोर-शोर से आयोजित होता है। दिन इन मदिरों में भक्त होली में केवल रंगों में ही सराबोर नहीं होते हैं बल्कि ईश्वर की भक्ति में भी सराबोर हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन खास मंदिरों  के बारे में, जहां पहुंचकर लोग होली के पर्व की धूम में खुद को भूल कर भक्ति में रम जाते हैं। 

द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple)

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन भक्त हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन में खो जाते हैं। मंदिर में फूलों की होली सहित अन्य कई कार्यक्रम होते हैं। मथुरा स्थित इस मंदिर में देश भर से भक्त होली का त्योहार मनाने के लिए भक्तगण आते हैं। 

Read Also:भगवान शिव का रहस्यमयी मंदिर, जो दर्शन देकर समुद्र में हो जाता है गायब, देखें वीडियो और जानिए पौराणिक कथा

प्रेम मंदिर (Prem Mandir)

प्रेम मंदिर भी राधा रानी और श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह मंदिर वृंदावन में स्थित है। होली के त्योहार का त्यौहार मनाने के लिये देश भर से लोग यहां आते हैं। होली के कई दिन पहले से ही इस मंदिर में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने लगते हैं। इस मंदिर की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनती है। 

Read Also:एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ भगवान भोलेनाथ का महाप्रसाद , 1100 किलो के कड़ाहा में बनी 5100 किलो खिचड़ी, जानिए और क्या है खास

इस्कॉन मंदिर (iskcon temple)

देश के कई शहरों में इस्कॉन मंदिर मौजूद है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित हैं। देश भर के इस्कॉन मंदिर में होली का त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर इन मंदिरों में फूलों की होली खेली जाती है। साथ ही कई तरह के रंगों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्र आयोजित होते हैं। 

No comments:

Post a Comment