गुजरात (Gujarat) के वढ़ोदरा में भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva ) का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर (Mysterious Temple) हैं। जहां विराजमान शिव लिंग देखते ही देखते गायब हो जाता है और अचानक फिर से दिखने लगते हैं। इसी खूबी के कारण यह मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भगवान शिव के भक्त इस रहस्य को अपनी आंखों से देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर का नाम है स्तंभेश्वर महादेव मंदिर (Stambheshwar Mahadev Temple)। यह मंदिर समुद्र में स्थित है। पौराणिक कथा में बताया गया है कि इस इस मंदिर का निर्माण भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने अपने तपोबल से किया था। दरअसल इस मंदिर का ओझल हो जाना एक प्राकृतिक घटना का परिणाम है। देखिये वीडिओ -
यह प्राकृतिक घटना दिन में दो बार होती है। क्यों कि कम से कम दिन में दो बार समुद्र का जल स्तर इतना बढ़ जाता है कि मंदिर पूरी तरह समुद्र के जल में डूब जाता है। फिर कुछ ही समय में समुद्र का जल स्तर घटने लगता है और मंदिर फिर से नजर आने लगता है। यह घटना प्रतिदिन सुबह और शाम को घटती है। इस घटना को श्रद्धालु समुद्र द्वारा शिव जी का अभिषेक करना मानते हैं। इस नजारे को देखते भक्त दूर-दूर से आते हैं। बताया जाता है कि स्तंभेश्वर महादेव मंदिर (Stambheshwar Mahadev Temple) करीब 150 साल पुराना है और मंदिर में स्थापित शिवलिंग 4 फीट ऊंचा है।
मंदिर से जुड़ी पौराडि़क मान्यता
स्कंद पुराण के मुताबिक राक्षस ताड़कासुर ने कठोर तपस्या कर शिव जी से यह आशीर्वाद प्राप्त किया था कि उसकी मृत्यु तभी संभव हो, जब स्वयं भगवान शिव के पुत्र उसकी हत्या करें। भगवान शिव ने तपस्या से प्रसन्न होकर उसे यह वरदान दे दिया। शिव जी से वरदान प्राप्त होने के बाद ताड़कासुर ने पूरे ब्रह्मांड में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उधर शिव के तेज से उत्पन्न हुए उनके पुत्र कार्तिकेय का पालन-पोषण कृतिकाओं द्वारा किया जा रहा था। ताड़कासुर के उत्पात से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए बालरूप में ही कार्तिकेय ने उसका वध कर दिया। लेकिन जब उन्हें ज्ञात हुआ कि ताड़कासुर भगवान शिव जी का भक्त था, तो वह काफी दुखी हो गए। तब देवताओं के मार्गदर्शन से कार्तिकेय महिसागर संगम तीर्थ पर विश्वनंदक स्तंभ की स्थापना की। यही स्तंभ मंदिर आज स्तंभेश्वर मंदिर (Stambheshwar Mahadev Temple) के नाम से विख्यात है।
ऐसे पहुंच सकते हैं मंदिर
गुजरात में मौजूद स्तंभेश्वर महादेव मंदिर (Stambheshwar Mahadev Temple) वढ़ोदरा से करीब 40 किलोमीटर दूर जंबूसर तहसील में स्थित है। यह एक धार्मिक स्थल काफी प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिये सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां व सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. rahiyeupdate.com इनकी पुष्टि नहीं करता है)
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment