Sunday, 12 March 2023

चैत्र नवरात्र 22 से, बन रहा विशेष संयोग, जानिये किन राशियों के लिये होगा फलदायी


Chaitra Navratri: होली के त्यौहार के बाद धुरेड़ी से चैत्र मास प्रारंभ हो गया है। चैत्र माह में इस साल पांच राजयोग बन रहे हैं, जो सभी राशियों के लिए लाभकारी होंगे। चैत्र मास के दूसरे पक्ष में पडऩे वाली चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का शुभारंभ इस साल  पांच ग्रहों की महापंचायत से होने जा रहा है। मीन राशि में पांच ग्रह गुरु, सूर्य, चंद्रमा, बुध और नेप्च्यून साथ होंगे। ऐसे में मीन राशि में कई शुभ योग बन रहे हैं। जो देश में शिक्षा और अर्थव्यवस्था में तेजी लाने की ओर भी इशारा कर रहे हैं। 

Read Also:भगवान शिव का रहस्यमयी मंदिर, जो दर्शन देकर समुद्र में हो जाता है गायब, देखें वीडियो और जानिए पौराणिक कथा

व्यापारियों के लिए भी शुभ योग

ज्योतिषाचार्य यशवर्धन शुक्ला के अनुसार चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) का आरंभ 22 मार्च बुधवार से हो रहा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष संवत् 2080 भी प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मीन राशि में पांच ग्रहों का संयोग हो रहा है। ज्योतिषीय के लिहाज से ग्रहों का यह संयोग बहुत ही अच्छा और शुभ माना जा रहा है। मीन राशि से सूर्य, चंद्रमा, गुरु और बुध की सीधी दृष्टि कन्या राशि पर रहेगी। ऐसे में इस विशेष योग से शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। देश की अर्थव्यवस्था में भी तेजी से सुधार आयेगा। व्यापारियों के लिए इस संवत के आरंभ में बनने वाला यह विशेष योग लाभदायक रहेगा।

No comments:

Post a Comment